
पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में दहशत…
सरायकेला:नवीन प्रधान

पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक और हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत है। लगातार चार दिनों में यह चौथी हत्या है। हालांकि यह नक्सली घटना है या नहीं अभी तक साफ नहीं हुआ है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोइलकेरा थाना अंतर्गत
बिला गांव के बुरुसाई टोला जाने वाले रास्ते पर एक 30 वर्ष युवक का मंगलवार की रात पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। यह लगातार चौथे दिन जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में हत्या की गई है। बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। इस घटना के बाद से पूरे जिले में दहशत है।
समाचार लिखे जाने तक इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है लेकिन जिस तरह हत्या हुई है उसे नक्सली घटना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। मृतक के शरीर पर डंडे का चोट का निशान साफ दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी पहले अपहरण किया गया और उसके बाद उसकी जम कर पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई है।
बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है। हालांकि घटनास्थल से नक्सली पर्चा बरामद नहीं हुआ है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाया है।
Related posts:

