
टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से सिद्धू कान्हू चौक का होगा सौंदर्यीकरण।

आदिवासी दिशोम जाहेरगाढ़ विकास समिति ने दी जानकारी।
राजनगर मुख्य बाजार स्थित सिद्धू – कान्हु चौक का सौंदर्यीकरण के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन के अभियंता अंजन मिश्रा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया।निरीक्षण करने के पश्चात अभियंता श्री मिश्रा ने आदिवासी दिशोम जाहेर गाढ़ विकास समिति श्यामनगर ( राजनगर) के पदाधिकारियों के साथ सिदो – कान्हु चौक के सौंदर्यीकरण कैसा होना चाहिए। इस पर विस्तार पुर्वक विचार विमर्श किया गया।
दिशोम जाहेर गाढ़ विकास समिति के नायके बिशु हेम्ब्रम ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन के अभियंता सर्वे करने के लिए आज पहुँचे। इन्हें जानकारी दिया गया कि सिदो – कान्हु चौक सुन्दर दिखे तथा यह काम हुल दिवस यानी 30 जुन तक पुरा होने से और अच्छा होता।
मालूम हो कि आदिवासी दिशोम जाहेर गाढ़ विकास समिति श्यामनगर (राजनगर) ने टाटा स्टील फाउंडेशन को राजनगर मुख्य बाजार स्थित सिदो – कान्हु के सौंदर्यीकरण के लिए आवेदन दिया था।
पुर्व मुख्यमंत्री सह पुर्व सांसद मधु कोड़ा ने अपने संसादीय कार्यकाल के समय सिदो – कान्हु की मुर्ति स्थापित किया था। पुर्व सांसद स्व लक्ष्मण गिलुआ ने भी अपने संसादीय कार्यकाल में स्ट्रीट लाइट लाखों की लागत से लगाया था।
टाटा स्टील फाउंडेशन के अभियंता अंजन मिश्रा द्वारा सर्वे के समय बिशु हेम्ब्रम, सोमनाथ सोरेन, रायसेन मार्डी, मुनीराम हेम्ब्रम, धानु टुडू,सुतीलाल हांसदा, सिदो मुर्मू,भादाव आदि उपस्थित थे।

