Spread the love

भारत जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसियों ने शहीद ग्राम गोबिन्दपुर से शुरू की गौरव पद यात्रा

राजनगर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे भारतवर्ष में जहां एक ओर आजादी की 75 वीं वर्ष पूरी होने का खुसी मना रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार भारत जोड़ो अभियान गौरव यात्रा 9 अगस्त से शुरू कर दी है।जो आगामी 14 अगस्त तक चलेगी।इसमें सभी जिलों को 75 किलोमीटर पैदल यात्रा निर्देशित है।एवं 15 अगस्त को कांग्रेस पार्टी प्रखंड तथा पंचायत कमेटी अपने अपने प्रखंड व पंचायत में झंडोत्तोलन करेगी।
वहीं राजनगर में सांसद प्रतिनिधियों मोतीलाल गौड़ एवं विशु हेम्ब्रम के नेतृत्व में आजदी की गौरव यात्रा का शुभारंभ शहीद ग्राम गोबिन्दपुर से कर दी है।जहां कई संख्या में कांग्रेस पार्टी के सदस्य उपस्थित हुए।एवं शहीद डिबा किशुन स्मारक में शहीदो को नमन किया,साथ ही शहीद डिबा किसुन के परिजनों को वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।जिसके बाद कांग्रेसी भारत का तिरंगा झंडा के साथ पार्टी का झंडा लिए भारत जोड़ो अभियान के तहत गौरव यात्रा शुरू की।और पहले दिन गोबिन्दपुर से राजनगर तक 5 किलोमीटर तक पद यात्रा पूरी कर ली है।वहीं अगले दिन बुधवार को कुनाबेड़ा से राजनगर तक गौरव यात्रा निकलेगी।
वहीं इस मौके पर मोतीलाल गौड़,विशु हेम्ब्रम, पप्पू राय, प्रकाश महतो ,जितेंद्र महतो, आकाश महतो, रामेश्वर महतो, मनोज महतो, बाकेश्वर बनकीरा,बिराम महतो,दारा महतो,गुरचरण महतो,राजीव महतो,कृष्णा गुंदुआ, बासुदेव महतो,पटेल गुंदुआ, श्यामपद त्रिपाठी, मंगला महतो,मनोज कुमार महतो,चंद्रमोहन महतो,सुधान्य प्रधान,आदि उपस्थित थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…