Spread the love

हेंसल में गणेश महाली के नेतृत्व में भाजपाइयों ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा।

Advertisements
Advertisements

 

राजनगर :आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भाजपा प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष खिरोद महतो के अध्यक्षता में हेंसल में निकाली गई तिरंगा यात्रा। जहां सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, हरे कृष्णा प्रधान भी शामिल हुए । वही सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता गणेश महाली का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया । जिसके बाद तिरंगा यात्रा में सैकड़ों संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेंसल स्थित एनएच 88 रेस्टोरेंट्स से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया सभी हाथ में तिरंगा झंडा लिए मुख्य बाजार की ओर रैली की शक्ल में पदयात्रा शुरू की। इसी दौरान झमाझम बारिश भी होने लगी। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता रुके नहीं और तिरंगा झंडा लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय जयकार लगाते हुए आगे बढ़ते गए। वहीं इस मौके पर जिला मंत्री कुबेर कांत षाड़ंगी, प्रखंड महामंत्री उज्जवल मोदक, पवित्र महाकुड़,गंगाधर महतो, प्रखंड मीडिया प्रभारी कार्तिकेश्वर महाकुड़,डिंडा करवा, चंदन कहार, संटू नायक, प्रखंड कोषाध्यक्ष अजीत मंडल, सुभाष महतो, लकी चरण महतो ,एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट*