Advertisements

बिजली की आंख मिचोली से जनता परेशान। गर्मी में लोगो का मिजाज गर्म,बिजली विभाग के प्रति नाराजगी।
राजनगर(रिपोर्ट- रवि कांत गोप) :- राजनगर प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से गर्मी काफी बढ़ गई है।गर्मी से क्षेत्र में लोगों का जीना मोहाल हो गया है।और ऐसे में यदि बिजली की आँख मिचौली हो तो,लोगों का मिजाज और गर्म हो रहा है।पिछले एक सप्ताह से राजनगर प्रखंड क्षेत्र में ज्यादातर समय बिजली काट दी जा रही है।बिना बिजली के ना घर मे आराम है ना दफ्तर या व्यवसायिक प्रतिष्ठान में।बाहर तपती धूप से परेशान, और घर मे गर्मी से।इसलिए हर कोई बिजली विभाग को कोसते नजर आ रहे है।लोगों का कहना है।राजनगर क्षेत्र में ऐसी स्थिति है यदि आकाश में हल्की सी बादल भी नजर आए तो बिजली काट दी जाती है। दिन भर में मात्र 5 से 6 घँटे ही बिजली मिलती है,बाकी समय काट दी जाती है,बिजली बिल पूरा लिया जा रहा है।लेकिन बिजली नियमित नही मिल रही।ये कहाँ का इंसाफ़ है।बिल जमा नही होने पर विभाग नॉटिस भेज देते है।और कानूनी करवाई करने की चेतावनी दी जाती है। लेकर उपभोक्ताओं को बिजली मिले या ना मिले विभाग को कोई परवाह नही।आखिर विभाग पर कोई कानूनी करवाई नही होती है।वहीं उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है ।यदि इसमें जल्द सुधार नही किया गया,तो बिजली उपभोक्ता उग्र होकर डीवीसी घेराव भी कर सकते है।
Related posts:
जमशेदपुर : मणीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के क्षैक्षणिक ब्लॉक के भवन का नवनिर्माण टाटा मेन अस्पत...
उपायुक्त अरवा राजकमल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में आपका अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार...
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ बहरागोड़ा के चित्रेश्वर धाम से हुआ शुरू, अंधेरा छंट...

