Spread the love

मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रखंड कार्यलय में सभी पंचायतों से किया गया माटी संग्रह…

राजनगर:रवीकान्त गोप

Advertisements
Advertisements

मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सभी 21पंचायतों से सोमवार को मुखियों के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्य एवं ग्रामीणों ने अमृत कलश एवं सभी के हाथों में तिरंगा झंडा लेकर तथा भारत माता की जय का नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा । इससे पुर्व अमृत कलश लेकर आने वालों को राजनगर के सहदेव महतो चौक से गाजे बाजे के साथ स्वागत करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचाया। प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह ने सभी कलश को प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाये गये शिलापट्ट में एकत्रित किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर विभिन्न पंचायतों से अमृत कलश से आये मिट्टी को नमन किया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह , प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार तियु, शेखर टुडू, आदित्य रंजन तुम्बली, गणेश पड़िहारी,मुखिया नमिता सोरेन, सुश्री पानो मुर्मू, श्रीमती रजनी जारिका, रासमनी हांसदा,रानी हांसदा, रामसिंह हेम्ब्रम, लखिन्द्र बेसरा,मोटाय मेलगांडी, सुमेश हो,निमय सोरेन, सानो टुडू, निर्मला सरदार, पिंटु सरदार आदि उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …