Advertisements
Spread the love

विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत और दुग्धा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली शामिल होकर केंद्र के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी और लाभ दिलाए। विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के प्रत्येक पंचायत में गरीब वंचित लोगों को केंद्र सरकार की योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बीते 15 नवंबर को खूंटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ किया था। जो 26 जनवरी 2024 तक चलेगी। और जिला के प्रत्येक पंचायत में संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजन करके लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है। पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य बीमा, करीब कल्याण अन्न, शौचालय निर्माण करके मोदी सरकार ने लाभ और सम्मान देने का काम किया है। इस मौके पर छोटा गम्हरिया पंचायत के मुखिया निरोला सरदार, उप मुखिया रेणु महतो, भाजपा नेता रमेश हांसदा, नंदजी प्रसाद, नीरज सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, राहुल सिंह, अजीत सिंह, अभिषेक मिश्रा, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

You missed