Spread the love

गिरीडीह सांसद ने किया पूजा पंडाल का उदघाटन…

रामगढ़:इंद्रजीत कुमार

Advertisements
Advertisements

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति छत्तर मांडू में शारदीय नवरात्रि में हो रहे दुर्गापूजा में मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,जिप सदस्य धनेश्वर महतो के द्वारा पूजा पंडाल का फीता काटकर उदघाटन किया गया। अतिथियों ने माता रानी का आशीर्वाद लिए गए। दुर्गापूजा स्थल पर पहुँचकर पूजन अर्चन के उपरांत माता रानी के नेत्रों पर बंधी पट्टी खोलकर दिव्य दर्शन किए गए। वहीं गगनभेदी जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजामन हो उठा।

गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते कहा कि हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार,यह त्योहार आकार बदलने वाले असुर,महिषासुर के खिलाफ लड़ाई में देवी दुर्गा की जीत का प्रतीक हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। हालांकि यह एक फल उत्सव भी हैं। जो देवी को पूरे जीवन और सृजन के पीछे मातृ शक्ति के रूप में मनाता हैं।

दुर्गा पूजा हिंदू धर्म की अन्य परंपराओं द्वारा मनाए जाने वाले नवरात्रि औंर दशहरा उत्सव के साथ मेल खाती हैं। उक्त मौके पर आजसू पार्टी नगर परिषद सचिव राजेन्द्र महतो,हीरा गोप,मनोज़ सिंह इत्यादि सैकड़ों भक्तगण मौजूद थे।

You missed