Spread the love

भाजपा ने मनाई गई पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती…

शिवकुमार के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित्त बैठक हुई संपन्न…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

ब्रह्मऋषि धर्मशाला के सभागार में कैंट मंडल अध्यक्ष शिवकुमार महतो के नेतृत्व में महापुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश द्वारा गठित टीम के कैंट मंडल प्रभारी प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अविनेश कुमार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।बैठक का विषय प्रवेश करवाते हुए। मंडल अध्यक्ष शिवकुमार महतो ने कहा की अपने हर कार्य में अव्वल रहने वाला कैंट मंडल की ताकत आप सभी बूथ कार्यकर्ता है जिसकी मदद से हीं हर कार्यक्रम सफल होता है । आगामी आम चुनाव को देखते हुए बूथ को कैसे और मजबूत किया जाए हमें इसपर ध्यान देना जरूरी है।

बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित्त इस बैठक में महापुरुष की तश्विर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद प्रवक्ता अविनेश कुमार ने सभी बूथ अध्यक्ष एवं कैंट मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अविनेश ने कहा की भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी जिसमे एक आम बुथस्तरीय कार्यकर्ता आगे चलकर बड़ा नेता,मंत्री अथवा विधायक बनता है। उन्होंने कहा की अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह यहां कोई शॉर्टकट अथवा पैरवी नही होती क्योंकि यहां कार्यकर्ता हीं प्रधान होता है इसलिए आज सभी बूथ के कार्यकर्ता अपने दायित्वों का अक्षरशः निर्वाहन करते रहें ताकि आने वाला कल में आपकी पहचान एक दायित्ववान कार्यकर्ता की बने क्योंकि पार्टी में ऐसे सैकड़ों विधायक,सांसद और मंत्री वर्तमान में उदाहरण के रूप में मौजूद हैं। जिन्होंने बूथ स्तर से अपना राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप मेें डाक्टर संजय सिंह ने कहा की विश्व में भाजपा की अलग पहचान उसकी अलग कार्यशैली और राष्ट्रवाद से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं का संयमित व्यवहार के कारण संभव हो पाया हैं। जिससे कोई इंकार नहीं कर सकता। हमें एकजुट होकर बूथ सशक्तिकरण पर ध्यान देने की जरूरत हैं। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री वसुध तिवारी, प्रो.संजय सिंह,निवर्तमान नगर अध्यक्ष राजीव पमदत्त,जिला मीडिया प्रभारी,सत्यजीत चौधरी,ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय जयसवाल,जुझारू नेता रोबिन गुप्ता,महामंत्री सूर्यवंश श्रीवास्तव,शीतल सिंह,अजीत गुप्ता,ब्रजेश पाठक,प्रो.आलोक सिंह,कुलजीत सिंह होरा,ऋषिकेश सिंह,मिथलेश मंडल,विंद्र शर्मा,आशुतोष तिवारी,सुमित अग्रवाल,शिवकुमार गुप्ता,कमलनाथ चौधरी,विनय कुमार गुप्ता,तरुण कुमार,शशि शेखर सिंह, विजय पाठक इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed