Spread the love

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उप विकास आयुक्त रामगढ़ रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित टाउन हॉल में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर की गई। सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त ने सभी जल सहियाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जल साहिया जो की ग्राम स्तर पर पेयजल एवं स्वच्छता से संबंधित कार्य करती हैं उनका कार्य सराहनीय है।

वह समाज के एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि शुद्ध जल का सेवन कर तथा स्वच्छता आदतों को अपना कर हम कई प्रकार की बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं जिससे हमारा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल श्री अनिल प्रसाद गुप्ता के द्वारा बताया गया की यह अभियान 15 दिन का न होकर वर्ष भर ग्राम स्तर पर समुदाय के सहयोग से चलाया जाना। किसी एक के प्रयास से संपूर्ण स्वच्छता संभव नहीं है इसके लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा।

वहीं सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल युगल प्रसाद सिंह के द्वारा बताया गया की जलापूर्ति योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उसे चिन्हित करते हुए लिखित रूप में विभाग को उपलब्ध करायें ताकि विभाग आगे की कार्रवाई कर सके। यूनिसेफ सहयोगी संस्था डेवनेट के निर्भय कुमार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन तथा जल जीवन मिशन में जल सहिया की भूमिका के बारे में चर्चा किया गया। जलसहियाओं को फील्ड टेस्ट किट भी प्रदान किया गया।

जिससे वह ग्राम स्तर पर जल की गुणवत्ता की जांच कर सकें। स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जलसहिया, शिक्षक तथा स्वच्छता कर्मी को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्वच्छ भारत मिशन से प्रखंड समन्वयक, सोशल मोबिलाइजर, जल जांच प्रयोगशाला के रसायनज्ञ, कनिय अभियंता सहित जिले के सभी जलसहिया उपस्थित थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।