Spread the love

इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने गम्हरिया क्षेत्र में किया पंचायत स्तरीय संवाद…

आदित्यपुर (जगबंधु महतो) खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में चलाए जा रहे पंचायत स्तरीय संवाद कार्यक्रम के तहत इंडिया महागठबंधन के खूंटी लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में गम्हरिया क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रत्याशी कालीचरण मुंडा और विधायक दशरथ गागराई सहित जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, युवा युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, राज बागची और कैलाश महतो की प्रमुख उपस्थिति में संवाद किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर कोलाबीरा, दुगनी, जोरडीहा और रांगामाटिया क्षेत्र में पंचायत स्तरीय संवाद कार्यक्रम करते हुए लोगों को इंडिया महागठबंधन के खूंटी लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मतदान करने का समर्थन मांगा गया। मौके पर इंडिया महागठबंधन के खूंटी लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने कहा कि लोगों का पूरा विश्वास और समर्थन इंडिया महागठबंधन को मिल रहा है।

वही खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि लगातार चलाए जा रहे पंचायत स्तरीय संवाद कार्यक्रम का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में खरसावां विधानसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा 90000 से अधिक मतों से लीड देते हुए खूंटी लोकसभा क्षेत्र से विजयी बनाने का कार्य किया जा रहा है।

Advertisements

You missed