काॅमर्स की छात्रा निशा कुमारी 405 अंक लाकर बनी जेएम काॅलेज टाॅपर, दी गई बधाई…
रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)
Advertisements

Advertisements

ग्लास फैक्ट्री स्थित कोल कंपनी श्रीनगर निवासी राम बाबू झा तथा इंदु देवी की पुत्री सह जेएम काॅलेज की छात्रा निशा कुमारी ने जैक द्वारा आयोजित काॅमर्स की परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक लाकर जेएम काॅलेज की टाॅपर छात्रा बनी है। निशा ने अंग्रेजी में 78, अकांउट में 82, बीएसटी में 84, ईटीपी में 85 व अर्थशास्त्र में 76 अंक के साथ कुल 405 नम्बर प्राप्त की है।
निशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरूजन व अपनी कठिन परिश्रम को दी है। निशा आगे की बेहतर पढ़ाई कर चार्टेड अकांउटेंट बनकर अपने पूरे परिवार को सुखद व खुसहाल जीवन देना चाहती है। निशा की सफलता पर परिजन जेएम काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. विद्यानंद तिवारी सहित काॅलेज परिवार ने हर्ष जताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Related posts:
SAHIBGANJ NEWS : Necessary inquiries were made from all the agencies regarding any kind of objection...
SARIKELA NEWS : नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय में स्कूल रुआर 2022 बैक टू स्कूल कैंपेन के तहत प्रखंड...
शांतिपूर्ण संपन्न हुआ झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सरायकेला-खरसावां जिला शाखा के सात पदों के लिए मत...

