Advertisements
Spread the love

प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारती हैं मुखिया…

जल जीवन मिशन के तहत राजकीय मध्य विद्यालय बड़कीपोना में बच्चों के बीच स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया…

रामगढ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

जल जीवन मिशन के तहत राजकीय मध्य विद्यालय बड़कीपोना में बच्चों के बीच स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिले के चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में बड़की पौना पंचायत के वर्तमान मुखिया अरविन्द कुमार सिंह शामिल हुए। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं प्रतिभागियों ने अपने हुनर को स्वच्छता के संदेशात्मक रंग के रूप में प्रदर्शित किया गया।प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रामगढ़ जिले के बड़कीपौना पंचायत के वर्तमान मुखिया ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवनचर्या में शामिल करने के बारे में चर्चा किया। वही मुखिया ने कहा कि आज स्वच्छता के अभाव में हम बिमारियों को निमंत्रण दे रहे है। हमें स्वच्छता अभियान के तहत आसपास फैली गंदगी को साफ करना होगा। तभी हम एक स्वच्छ वातावरण की रचना कर सकते है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना मनोबल व उत्साह बढ़ाना चाहिए। प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारती हैं।

हमें प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। मौके पर प्राचार्य रौशनलाल महतो, शिक्षक संतोष कुमार, निर्मला कुमारी, सुरेंद्र मुंडा, पुनम राम, राधेश्याम कश्यप, प्रीति कुमारी, जल सहिया वीणा देवा सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

You missed