Advertisements
Spread the love

देवी माता जागरण किया फीता काटकर उद्घाटन…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

देर रात्रिकालीन में माता जागरण का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड न 07 रोबा कॉलोनी स्थित शीतला मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय यज्ञ के अंतिम दिन रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि राजू चतुर्वेदी एवं राजेन्द्र महतो शामिल हुए।

देवी माता जागरण में आये कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गाने प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहे वहीं जागरण टीम द्वारा माँ शीतल के चलंत झांकी प्रस्तुत भी प्रस्तुत किया गया। मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारे की भावना पनपती है। लोग आपसी वैमनस्यता को भूला कर धार्मिक अनुष्ठानों में लीन हो जाते हैं। मौके पर रोमा शर्मा,अरुणा जोशी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

You missed