Advertisements
Spread the love

सांसद जयंत की संभव हुआ मृतक की पुत्र को मुआवजा नौकरी . . .

  • रामगढ़ : इन्द्रजीत 

सीसीएल तोपा परियोजना में हुए क्रेन हादसे में अपनी प्राण गंवा चुके। स्व भोला प्रसाद के परिजनों के द्वारा घंटों शव को लेकर घटना स्थल पर मुआवजा हेतु प्रदर्शन करने की जानकारी उनके संबंधी कुजू निवासी दिनेश्वर साव द्वारा हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को दूरसंचार के माध्यम से जानकारी दी गई। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा
ने मामले की गंभीरता को समझते हुए। स्वयं दूरभाष पर कोल्यारी के जीएम औंर सीएमडी से वार्ता कर उचित मुआवजा औंर मृतक के पुत्र को तत्काल नौकरी का पत्र सौंपने का निर्देश दिया गया। जिससे उनके आश्रितों का आगे भरण पोषण होता रहे। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने तत्परता दिखाते हर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल का गठन कर इस संवेदनशील मामले पर स्थानीय स्तर पर उपरोक्त मांगों की पूर्ति शव के अतःपरिक्षण से पहले करवाने की जिम्मेवारी सौंपी गई। जिसमें मुख्य रूप से महामंत्री खिरोधर साहू भी शामिल थे। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा द्वारा कोलफील्ड के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता औंर प्रतिनिधिमंडलों के स्थानीय स्तर पर किए गए। प्रयासों के कारण सीसीएल प्रबंधन के द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल सीसीएल के तरफ से मिलने वाली दुर्घटना मुआवजा राशि के 15 लाख रुपए-पैसे सहित अंतिम संस्कार हेतु 75 हजार रुपए का भुगतान के साथ मृतक के सुपुत्र को सीसीएल का ज्वाइनिंग लेटर भी सौंपा गया। जो तत्काल प्रभावी हैं। प्रबंधन द्वारा सभी मांगों को अक्षरश: मानने औंर नियुक्ति पत्र मिलने के बाद परिजनों द्वारा हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा सहित घटना स्थल पर रहने वाले भाजपा प्रतिनिधि मंडलों के सदस्यों का आभार जताया गया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने पहल नहीं किया गया। हम सरकारी उपेक्षा का शिकार होकर महीनो अपने अधिकार के लिए भटक रहे होते। भाजपा के रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि मृतक के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना हैं। हमारे हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा ये मानवता भरी पहल हीं उनको औरों से अलग औंर विशेष बनाती हैं। जिसके कारण आज मुश्किल सा लगने वाला काम भी मात्र कुछ घंटों में पूरा हो सका ।

Advertisements

You missed