Spread the love

कोल माइंस वर्कर्स यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय कार्यालय में धूमधाम से मना मजदूर दिवस…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

भुरकुंडा  कोल माइंस वर्कर्स यूनियन बरका-सयाल के क्षेत्रीय कार्यालय नकारी में अंतरराष्ट्रीय मई दिवस एवं मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसकी अध्यक्षता ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह श्रमिक संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश वर्मा व संचालन बिहार जनता खान मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव नरेश नायक ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत यूनियन के क्षेत्रीय सचिव ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष कुमार ने झंडोत्तोलन कर की। साथ ही सरकारी संपत्ति का निजीकरण के विरोध में जनक्रांति की घोषणा की गई।

मौके पर आशीष कुमार ने कहा कि मजदूर दिवस के दिन ही अमेरिका के सिकागो शहर में मजदूरों के उपर बम विस्फोट किया गया था। जिसमें सौ से अधिक मजदूर घायल हो गए थे। उस समय मजदूरों से 16-17 घंटा काम लिया जाता था। मालिकों से मजदूरों का कहना था कि सिर्फ 8 घंटा ही काम लिया जाए। जिसे लेकर मालिकों द्वारा बम विस्फोट किया गया। इसमें कई लोग मारे गए जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मजदूरों के खून से पूरा शहर लाल हो गया। उसी के याद में लाल झंडा उत्पन्न हुआ। इस दौरान शहीद मजदूरों के प्रति एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दुनियाभर के मजदूर एक हो का नारा भी बुलंद किया गया। शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में किशोर नायक, श्याम महतो, रामानंद पटेल, राजेश वर्मा, सुभाष दास उर्फ काला बाबू, मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष भरत ठाकुर, रामबली दास, रामविलास पासवान, रोहित कुमार, देवनारायण कोल, मधु बाउरी, राधेश्याम, नरेश नायक, महिला नेत्री प्रतिभा पटेल, मानवी, सानवी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed