Spread the love

पतरातू भाजपा ने किया सीएम पुतला दहन…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार)

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा झारखंड सचिवालय घेराव के दौरान लाठीचार्ज के विरोध किया गया। पतरातू मंडल में भाजपा के द्वारा हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। उसी निमित्त पतरातू मंडल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीद रघुनाथ महतो न्यू मार्केट कटिया चौक में झारखंड के गूंगी बहरी सरकार का पुतला दहन किया गया।

भाजपा के कार्यकर्ता इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति ने कहा कि हम अपने संघर्ष से अपने मिशन तक पहुंचेंगे भाजपा इस लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकेगी तथा इस सरकार को यहां के आदिवासी मूलवासी से कोई लेना देना नहीं हैं। महागठबंधन सरकार कमाने में तथा कोयला पत्थर बालू लूटने में लगी हुई।

भाजपा ने संघर्ष से अपनी पहचान बनाई गई। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री पंकज कुमार सिंह रामेश्वर महतो किशोर कुमार महतो अवधेश सिंह किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गणेश ठाकुर महेंद्र कुमार महतो ऋषिराज भंडारी राजू कुमार नंद किशोर महतो अशोक कुमार रामाकांत कुमार रंजन कुमार ओम प्रकाश बिट्टू रवि कुमार चौधरी एवं बिनोद कुमार इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed