Advertisements
Spread the love

वोटर अवेयरनेस को लेकर समाहरणालय रामगढ़ में रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन—

रामगढ़ :इन्द्रजीत कुमार 

Advertisements

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा मतदाता जागरूकता स्वीप कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो के निर्देशन में शनिवार को समाहरणालय परिसर में मतदाता जागरूकता रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में आंगनबड़ी सहिया, सेविका(बीएलओ) के द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु मतदाता जागरूकता वोट करेगा रामगढ़, AC- 22 बड़कागांव, 13 नवंबर 2024 एवं AC – 23 रामगढ़, 20 नवंबर 2024″ “चुनाव का पर्व देश का गर्व” के थीम पर रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से समाहरणालय परिसर में आने जाने वाले मतदाताओं को मतदान की प्रति प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पदाधिकारी चंदन कुमार ने उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए आवश्यक रूप से मतदान करने का अपील किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी बड़कागांव, केरेडारी, निर्वाचन के पदाधिकारी कर्मी स्वीप के पदाधिकारी कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे।