Spread the love

केंद्र की भाजपा सरकार तमाम विपक्ष की आवाज को दबाने कुचल रही हैं  :  महेंद्र पाठक

रामगढ़ इन्द्रजीत कुमार

रामगढ़  :  रांची शहर में सीपीआई कार्यलाय में प्रेंस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पुर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। महेंद्र पाठक ने कहा केंद्र की राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर आना औंर 2 साल की सजा दिलाना। मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए हर हथकंडे अपना रही हैं।

भारत देश में कार्यपालिका विधायिका ,न्यायपालिका और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ भी मोदी सरकार में प्रभावित हो रही हैं। मोदी सरकार के खिलाफ खड़े होने वाले, उनके खिलाफ बोलने वाले ,लिखने वाले सब उनके विरोधी खेमे में खड़े हैं। सब की आवाज को दबाने के लिए सीबीआई, ईडी, माननीय न्यायालय सभी को अपने व्यक्तिगत एजेंसी के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं। पुरे भारत देश में आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई। पूर्व में तानाशाह सरकार ने इंदिरा गांधी को भी जेल में डाला था। परिणाम उन्हें सत्ता गवाना पड़ा। पुर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में आई। आज देश के अंदर एक एक करके तमाम विपक्षी पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर निचले तबके के लोगों को भी केंद्र बैठी हुई। मोदी सरकार परेशान कर रही हैं।

उन्हें हर हथकंडे को अपनाकर लोकसभा एवं विधानसभा की सदस्यता समाप्त करा रही हैं। उन्हें जेल भेजने के लिए हर साजिश को कामयाब बनाने के लिए लगी हुई हैं। नेताओं ने कहा ए मन शुबा मोदी सरकार का पूरा नहीं होने वाला हैं। आने वाले दिन 2024 लोकसभा के चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तमाम विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर आने की जरूरत हैं। सीपीआई वरिष्ठ नेता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में पूरे देश में विपक्षी चट्टानी एकता के साथ सड़कों पर उतरना चाहिए। केंद्र सरकार के विरोध में बड़े लड़ाई की शंखनाद करनी चाहिए ।

2024 की लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की सरकार विपक्षी खेमे को तोड़ने के लिए हर हथकंडे अपनाएगी। नेताओं ने कहा केंद्र की मोदी सरकार के हाथ में देश की सुरक्षा ,लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, हजारीबाग पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडेय एवं राजेंद्र यादव, जिला सचिव अजय कुमार सिंह उपस्थित थे। उक्त जानकारी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय सचिव अजय कुमार सिंह दी गई।

Advertisements

You missed