Spread the love

मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत चितरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से प्रखण्ड मुख्यालय तक निकाली गई कलश यात्रा…

रामगढ़:विजय चन्द्र

मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत चितरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से सैंकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा एवं ढोल नगाड़े और गाजे-बाजे एवं कलश के साथ पहुंचे चितरपुर प्रखंड कार्यालय। जहां बताया गया कि यह माटी प्रखण्ड कार्यालय चितरपुर से दिल्ली अमृत वाटिका जायेगी और इस माटी से वृक्ष लगाए जाएँगे उन वीर शहीदों के नाम जिन्होंने अपना सर्वस्य बलिदान हमारे देश के लिए दिया है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मन की बात में मेरी माटी मेरा देश का उल्लेख किया था। उसी अभियान को चितरपुर प्रखंड में पूरा किया गया है। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई यहां की माटी।

इस दौरान चितरपुर प्रखंड पदाधिकारी उदय कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रह्मानंद पाठक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रविन्द्र कुमार महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार विवेक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार महतो, प्रखंड बड़ा बाबू शरवन कुमार, मुखिया सेवई उत्तरी कुलदीप सिंह, चितरपुर पूरी मुखिया भानु प्रकाश, भूचुंगडीह मुखिया सुनीता देवी, चितरपुर उत्तरी मुखिया मंजू देवी, मारग मर्चा मुखिया बसंती देवी, लारी मुखिया दिखाकर नायक, सुक्रीगढ़ा मुखिया दिल्ली देवी, बदकीपोन मुखिया अरविंद सिंह, बोरोबिंग मुखिया बसंती देवी सहित कई अन्य मौजूद थे।

Advertisements

You missed