Advertisements
Spread the love


राँचीः आज ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बिहार,झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया दुर्घटना में घायल हुए एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद सईद के आवास पहुंचे.

Advertisements

यहां उन्होंने पुष्पगुच्छ देते हुए घायल मोहम्मद सईद के स्वास्थ्य लाभ की कामना की और दुर्घटना के कारणों को जाना.इसके बाद एसोसिएशन की टीम रांची,मुरी के पत्रकार संदीप पाठक के आवास पहुँचकर उनकी बीमार भाभी सुलेखा पाठक का हाल जाना.बताते चलें कि पिछले दिनों सुलेखा पाठक को किडनी-लीवर में इंफेक्शन होने पर एसोसिएशन की रांची टीम द्वारा रिम्स के प्रबंधन पर दबाव बनाकर बेहतर इलाज करवाया गया था.

इस मामले में एसोसिएशन के प्रदेश सचिव राघव सिंह,रांची प्रमंडल अध्यक्ष नवल सिंह,रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश हजाम,प्रविंद पांडे सहित कई पत्रकार अहम भूमिका में थे.एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी इस मामले में स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे थे और वीडियो कॉल से अस्पताल में मरीज की जानकारी ले रहे थे.
प्रदेश प्रभारी के साथ एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जितेंद्र ज्योतिषी,प्रमंडल अध्यक्ष नवल सिंह,राँची शहरी जिला अध्यक्ष पुष्कर महतो और आदिल रशीद भी टीम के साथ उपस्थित थे.

You missed