Spread the love

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काली पद सोरेन पहुंचे स्वर्गीय रूई दास के घर, परिजनों से मिल बंधाया ढांढस…

सरायकेला: संजय मिश्रा । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय सत्य किंकर दास उर्फ रुई दास के आकस्मिक निधन की खबर सुन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काली पद सोरेन उनके सरायकेला स्थित आवास पर पहुंचे। और स्वर्गीय रुई दास के परिजनों से मिलते हुए उन्हें सांत्वना देते हुए उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समूचे कांग्रेस परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Advertisements
Advertisements

मौके पर स्वर्गीय रुई दास को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रुई दास के जाने से क्षेत्र में एक अच्छा समाजसेवी और पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। इस अवसर पर स्वर्गीय रुई दास के पुत्र दीपू दास, पिनाक दास एवं भतीजा सीताराम दास सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बताते चलें कि काफी समय से बीमार चल रहे स्वर्गीय सत्य किंकर दास उर्फ रुई दास का निधन बीते रविवार की शाम 74 वर्ष की उम्र में हो गई थी।

You missed