Spread the love

न्यायपालिका, अधिवक्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar…..✍️

रांची । रांची सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन न्याययुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर न्याययुक्त ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। किसी जरूरतमंद की जान बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम स्वैच्छिक रक्तदान है। उन्होंने न्यायालय परिसर में इस प्रकार के सामाजिक एवं मानवीय आयोजनों की सराहना करते हुए सभी न्यायिक कर्मियों, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। रक्तदान की पूरी प्रक्रिया रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की निगरानी में सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुई। रक्तदान से पूर्व सभी रक्तदाताओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रक्तदान करने वाले सभी अधिवक्ताओं एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि रक्त की एक यूनिट किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है। रक्त का कोई धर्म नहीं होता, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। प्रथम चरण में व्यवहार न्यायालय, रांची के न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायिक दंडाधिकारियों ने रक्तदान किया। इनमें पी.ओ. एमएसीटी निशांत कुमार, रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय कुमार विद्रोही, न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह, अमित गुप्ता, एलएडीसी के सहायक अनुप कुमार तथा पीएलवी अमित बड़ाईक एवं सिकंदर मुंडा शामिल रहे। इस अवसर पर न्याययुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय राजेश कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह, अमित गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार वर्मा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी, रांची जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण, एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिंह, एलएडीसी के सदस्य विरेन्द्र प्रताप, पंकज कुमार शर्मा, अनुप कुमार, सौरभ पांडे तथा रिम्स के चिकित्सक डॉ. सुषमा कुमारी, डॉ. उमेश कुमार सिंह, डॉ. जॉनसन टोप्पो, डॉ. कविता देवघरिया, आशीष सैनी, सुमन कुमारी, मेरजन टोपनो, प्रसेन प्रसाद, संतोष कुमार, निरूपा, राहुल दास, राहुल कुमार प्रशांत, बिरेन्द्र खाखा, नुरूल होदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।