Advertisements
Spread the love

अगामी 20 सितम्बर को बरवाटोली में पारंपारिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Arjun Kumar…✍️

अनगड़ा(राँची) । अगामी 20 सितम्बर 2026 को नवागढ़ पंचायत के रंगामाटी बरवाटोली फुटबॉल मैदान में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजन को लेकर नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया के अध्यक्षता में आज मंगलवार दिन नवागढ़ पंचायत सभागार में अनगड़ा प्रखंड के समस्त विवेकानंद सेवा संघ कार्यकर्ताओं का बैठक की गई ।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक सांस्कृतिक टीमों को भाग लेने हेतु प्रेरित करना है। ताकि हमारे पुर्वजों द्वारा धारोहर के रुप में प्राप्त सांस्कृति को संजोए रखा जा सकता है । बैठक में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, संतोष बेदिया,कमल बेदिया, घनश्याम उरांव, जगदीश भोगता, नरेन्द्र नाथ बेदिया, चिरंजीवी मण्डल,बालिया बेदिया,राहुल पहान,बसंत मुण्डा, नित्यानंद बेदिया, बैजनाथ बेदिया,दिपेन्दर बेदिया आदि उपस्थित थे।

You missed