Advertisements
Spread the love

Ranchi : CBSE की चुक, परेशान नहीं कर रहा है नये पीढ़ी के भविष्य को ?

दीपक नाग …✍️

Advertisements

CBSE ने परिक्षार्थियों का प्रश्न पत्र चेक करने का नया तरीका OSM यानी On Creen Marking धरातल में कितना सफल या असफल हुआ है यह जग जाहिर हो गया है। बारहवीं कक्षा के बच्चों का भविष्य को ही अधर में झुला दिया है। आखिर शिक्षा तंत्र से ही इतनी त्रुटियां क्यों हो रही है ? नये पद्धति CBSE को रास नहीं आ रहा है क्या ?

2026 में CBSE की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में लागू की गई ऑन-स्क्रीन मार्किंग या OSM पद्धति के कारण विद्यार्थियों को संकट घेर लिया है। छात्रों को कई गंभीर तकनीकी और मूल्यांकन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देखा जाए तो अनेक तरह की कमियों के कारण यह परेशानी हुई है।

धुंधली और अधूरी स्कैनिंग :: 

उत्तर पुस्तिकाओं को डिजिटल रूप में स्कैन करने की प्रक्रिया में कई पन्ने धुंधले या पुरी तरह अपलोड नहीं हो पाया है। जिससे सही अंक देने में दिक्कत हुई है ।

गलत उत्तर पुस्तिकाओं का मिलना :: 

छात्रों की स्कैन की गई कॉपियां अपलोड होने में गड़बड़ी हुई होगी । जिससे कई छात्रों को किसी और विषय या दूसरे छात्र की आंसर-शीट प्राप्त होने की शिकायत करनी पड़ी है।

पेज और उत्तरों का गायब होना ::

स्कैनिंग के दौरान कॉपियों के कुछ पन्ने छूट गए और कई उत्तरों चेक नहीं हो सका। जिस कारण छात्रों के आशा से कम अंक मिले हैं।

री-इवैल्यूएशन में परेशानियां ::

परिणामों में गड़बड़ी के बाद जब छात्रों ने कॉपियों को देखने या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करना चाहा, तो भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट और पोर्टल क्रैश होने की बातें सामने आई।

अंक आश से नीचे होना ::

इस तकनीकी अव्यवस्था के कारण कई मेधावी छात्रों के कुल अंकों में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई है। जिस कारण JEE, NEET और विश्वविद्यालय में नामांकन कराने में परेशानियां हो रही है। 

स्थानीय अभिभावकों के अनुसार CBSE के द्वारा री-इवैल्यूएशन में परेशानियां की जानकारी समय से नहीं देने से बच्चों के साथ पुरा परिवार तनाव ग्रस्त है। दुसरी बात CBSE के द्वारा समाचार लिखे जाने तक न तो कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अब तक कोई अपडेट किया गया है और न दसवीं कक्षा का रिजल्ट अभी तक निकाली गई है।

इस बाबत धरातल की हकीकत को जानने के लिए एक प्रभावित निजी विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य से बातें करने से पता चला कि, कुछ देर पहले उनके विद्यालय में CBSE से नोटिफिकेशन आया है कि एक-आध दिन में अपेक्षित विद्यार्थियों को अपने री-इवैल्यूएशन की जानकारी DG Locker में मिलने की संभावनाएं हैं। इस प्रधानाचार्य ने यह भी आशा व्यक्त किया कि, एक सप्ताह के अंदर दशवी कक्षा की रिजल्ट और कंपार्टमेंट परीक्षा की जानकारी भी मिलने की पुरी संभावनाएं हैं।

जाहिर है इस तरह की परेशानी केवल मात्र प्रभावित परिवार ही नहीं संबंधित विद्यालयों को भी परेशानी में डाल रहे हैं। अभिभावक विद्यालय से प्रश्न करतें हैं। जबकि पुरा खेल CBSE के समिति के हाथों होता है।

 

You missed