Spread the love

राज्य में बड़े पैमाने पर आईएएस आईपीएस की तबादले के लिए

सूची हो रही है तैयार…

Ranchi  (ए के मिश्र) : राज्य में नए साल में हेमंत सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की बड़े पैमाने पर फेर बदल करने की तैयारी कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से राज्य में उपायुक्त का तबादला नहीं होने की वजह से कई जिलों के उपायुक्त के तबादलों की सूची तैयार की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग इससे संबंधित सूची तैयार कर रहा है।सूत्रों की मानें तो तबादले संबंधी आदेश पर जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में इसपर निर्णय लिए जा सकते हैं।तबादलों से पहले जिला के उपायुक्त के कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि किस जिले में बेहतर काम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के तरफ से किए गए हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं एवं विधि व्यवस्था धरातल पर कितने प्रतिशत पर उतर रही है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी।

Advertisements
Advertisements

खराब परफॉर्मेंस वाले जिलों के उपायुक्त को बदलने वाली सूची प्राथमिकता के तौर पर पहले बदले जाएंगे। सचिवालय के सचिव स्तर के अधिकारियों को भी तबादला संभव है। हाल हीं में कुछ दिनों पहले सचिव स्तर के अधिकारियों को बड़े पैमाने पर प्रमोशन भी दिया गया है। जिनका पदस्थापन की तैयारी भी चल रही है। मतलब साफ है कि सचिव स्तर के अधिकारियों को भी बदलने के लिए कार्मिक विभाग सूची तैयार कर रहा है। जिसके बाद इन अधिकारियों की सूची राज्य सरकार की सहमति के लिए भेजा जाएगा।जिसके लिए सूची तैयार की जा रही है।

You missed