अनगड़ा के मिलक चौक से मारुति 800 कार चोरी, थाने में लिखित शिकायत

Arjun Kumar….✍️
अनगड़ा(राँची) । अनगड़ा थाना क्षेत्र के मिलक चौक से एक मारुति 800 कार चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अजीत महतो (42 वर्ष), पिता नन्दलाल महतो, ग्राम – मासू ने अनगड़ा थाना में लिखित सूचना देकर मामला दर्ज करने एवं वाहन की बरामदगी की मांग की है।
अजीत महतो ने अपने आवेदन में बताया है कि 20 जुलाई 2026 की रात उन्होंने अपने बड़े भाई शंकर महतो के नाम से पंजीकृत मारुति 800 कार (रजिस्ट्रेशन संख्या JH-01L-3851) को हमेशा की तरह मिलक चौक स्थित अपने घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह उठने पर कार अपने स्थान पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों एवं आसपास के लोगों के साथ काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि चोरी हुई कार की अनुमानित कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। इसके बाद उन्होंने अनगड़ा थाना को लिखित सूचना देकर बताया कि अज्ञात चोर उनकी कार चोरी कर ले गए हैं।
पीड़ित ने पुलिस से वाहन की शीघ्र बरामदगी तथा अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, अनगड़ा थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

