Spread the love

 

डालसा की न्याय रथ पहुंची तेंतला पंचायत मध्य विद्यालय गीतिलता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए

Advertisements

जमशेदपुर /पोटका अभिजीत सेन

नालसा दिल्ली झालसा रांची एवं डालसा जमशेदपुर के द्वारा नब्बे दिनों तक लगातार चलाए जा रहे विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर तेंतला पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय गीतिलता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में पवन तिवारी (एल.ए.डी.सी) जमशेदपुर उपस्थित थे जिनके द्वारा स्कूली बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए हमारे मौलिक अधिकार और कर्तव्य,पॉक्सो एक्ट,बाल विवाह,बाल मजदूरी आदि के बारे में जागरूक किया गया।अगर किसी व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सेवा की जरूरत पड़े या फिर कोई व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित है तो डालसा द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क कर सहायता प्राप्त करने के लिए कहा गया।बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दिया गया एवं जरूरत पड़ने 15100 नंबर में भी संपर्क कर के मदद लेने के लिए कहा गया।मौके पर पवन तिवारी (एल ए डी सी) प्रधान अध्यापक मनोज कुमार सिंह शिक्षक बिष्णु पद भकत,पंकज कुमार,मुक्ति कुमारी निर्मला सरदार एवं जमशेदपुर के पी एल वी सुशांत महतो,दीपक महतो पोटका के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,दुलाल चंद्र मंडल,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,कुरुमीता मुर्म,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,राजेश माहली,गौतम सरदार,मकरो कर्मकार,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित थे।