Advertisements
Spread the love

विश्व योग दिवस पर टाटीसिलवे के ईईएफ मैदान में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का आह्वान

Advertisements

Arjun Kumar…✍️

नामकुम(राँची) । विश्व योग दिवस के अवसर पर टाटीसिलवे स्थित ईईएफ मैदान में मुखिया कृष्णा पाहान के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी शंकर साहू समेत कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
मुखिया कृष्णा पाहान ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। आज के तनावपूर्ण जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
समाजसेवी शंकर साहू ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन शैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वक्ताओं ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से प्रतिदिन योग करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।