Advertisements
Spread the love

एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम :-

जेंडर आधारित महिला हिंसा पर रोक के लिए लोगों को किया

गया जागरूक…

अनगड़ा (अर्जुन कुमार प्रमाणिक ) : सिरका पंचायत सचिवालय भवन में सृष्टि संस्था द्वारा महिला हिंसा व उसके रोकथाम को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान महिला हिंसा को रोकने के लिए सभी को जागरूक होकर एकजुट होने का संकल्प लिया। मौके पर अतिथि के रुप में उपस्थित सिरका पंचायत मुखिया रोशन लाल मुंडा व पंचायत समिति सदस्या सावित्री देवी ने महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने व छोटे-छोटे हिंसा के मुद्दे से अवगत कराने साथ ही महिलाओं को खुद जागरूक होने की भी बात कही।

Advertisements

उन्होंने महिलाओं को हमेशा सहयोग करने की भी बात कही। सृष्टि संस्था के अनगड़ा ब्लाॅक कोर्डिनेटर शांति देवी व करमी कच्छप ने डीएलसीए का परिचय देते हुए होने वाले हिंसा जैसे – डायन प्रथा, महिला हिंसा, दहेज़ प्रथा, कम उम्र की शादी इत्यादि अधिनियम से अवगत कराते हुए महिलाओं को जागरूक किया साथ ही उन्होंने कहा की महिलाओं के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

मौके पर उप मुखिया अंजना देवी,वार्ड सदस्य प्रणव महतो,रेणु देवी,रोशन प्रवीण,जल सहिया नुसरत जहां,मंजु देवी,रिधी देवी,पिंकी देवी,सुमन देवी,सुशीला, संजय नायक,रूबी महतो, पारसनाथ महतो,समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

You missed