Advertisements
Spread the love

राँची: बिरसा चौक के स्थित डीपी ज्वेलर्स में लूट मामले का एसएसपी चंदन सिन्हा ने किया खुलासा, लूट के सामान और हथियार के साथ आठ अपराधी को किया गिरफ्तार….

राँची: अर्जुन कुमार  जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के स्थित डीपी ज्वेलर्स में बीते 28 जून को लूट की घटना हुई थी. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल आठ अपराधी को गिरफ्तार किया है.

Advertisements

गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार, शशि भूषण, विवेक कुमार, पंकज कुमार, अभिरंजन कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुमार और रितेश वर्मा शामिल हैं. ये सभी अपराधी पलामू जिले के रहने वाले हैं. वहीं लूटे हुए जेवरातों में से एक बैग जेवरात भी पुंदाग स्थित एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट से बरामद किए गए हैं.

उस अपार्टमेंट में पुलिस की टीम रविवार की सुबह पहुंची थी. अपार्टमेंट के फ्लैट में एक कमरे में बैग को अन्य सामान के साथ छिपा कर रखा गया था, ताकि किसी को शक ना हो. इसके अलावा पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किया है. एसएसपी ने मंगलवार की देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

You missed