Spread the love

Date- 17 Nov. / vananchal24tvlive..

रांची विश्वविद्यालय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता कल….

मुरी (संदीप पाठक) :- रांची विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार 19 नवम्बर को सिल्ली कॉलेज की मेजबानी में सिल्ली स्टेडियम परिसर में परिसर में एक दिवसीय इंटर कॉलेज तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के कई कॉलेज के तीरंदाज हिस्सा लेंगे इसकी जानकारी सिल्ली कॉलेज की ओर से दी गयी।

———————————-मुरी न्यूज (संदीप पाठक) vananchal24tvlive —————————-

 

सिल्ली लैम्पस में गेहूं बीज उपलब्ध, ब्लाॅक चेन प्रणाली से किया

जाएगा वितरण…

मुरी (संदीप पाठक) :- सिल्ली लैम्पस में जल्द हि किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण  किया जाएगा। लैम्पस में 100 क्वींटल  गेहु बीज की पहली खेप पहुंच चुकी है। इसकी जानकारी देते हुए सिल्ली लैम्पस के गोपाल कोइरी ने बताया कि बीज विनिमय एवं वितरण योजना के तहत ब्लॉक चेन प्रणाली के तहत किसानों के बीच 90% अनुदान पर गेहूं बीज को किसानों के बीच वितरण किया जायेगा। वहीं उन्होंने कहा कि ब्लॉक चेन प्रणाली के मदद से बीज वितरण हेतु किसानों का ऑन द स्पॉट पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड एवं जमीन के रसीद की छायाप्रति तथा मोबाइल नंबर आवश्यक है। बीज विनिमय वितरण प्रणाली की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी उपयोग होगा। जिससे किसान बीज की अद्यतन स्थिति को खुद से ट्रैक कर जानकारी ले सकेंगे। इस प्रणाली से किसानों को समय पर बीज की आपूर्ति हो सकेगी, जिससे की पैदावार बढ़ेगा और किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।

———————————-मुरी न्यूज (संदीप पाठक) vananchal24tvlive —————————-

 

तीन महीने से जलमीनार खराब….

मुरी (संदीप पाठक) :- हलमाद पंचायत के गाझा गावं के नीचे टोला में पंचायत की उपेक्षा के कारण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में सरकारी पैसे से लगाए गए सोलर जलमीनार खराब पड़े हुए हैं। इससे मुहल्ले के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीने से यह जलापूर्ति योजना खराब पड़ा हुआ है। पंचायत सचिवालय को इसकी जानकारी दे दी गई है लेकिन इसे बनाने के दिशा में किसी ने भी पहल नहीं की है।

———————————-मुरी न्यूज (संदीप पाठक) vananchal24tvlive ———————————————-

 

सिल्ली विधानसभा स्तरीय आजसू बुद्धिजीवी मंच की बैठक आज

मुरी (संदीप पाठक) :- सिल्ली स्टेडियम के समीप शुक्रवार को अपराह्न 1 बजे सिल्ली विधानसभा स्तरीय आजसू बुद्धिजीवी मंच की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि सिल्ली प्रखंड प्रमुख उपस्थित रहेंगे। सिल्ली प्रखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष विजय चंद्र महतो ने इसकी जानकारी देते हुए सिल्ली बिधान सभा बुद्धिजीवी मंच के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

———————————-मुरी न्यूज (संदीप पाठक) vananchal24tvlive ———————————————-

Advertisements

You missed