Advertisements
Spread the love

आरबी पांडेय मेमोरियल फाउंडेशन ने 400 गरीबों के बीच किया कंबल का वितरण…

समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं: राजेश ठाकुर…

अर्जुन कुमार नामकुम:
नामकुम। आरबी पांडेय मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश पांडेय के अध्यक्षता में शुक्रवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, खिजरी विधायक राजेश कच्छप , प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, सुरेश बैठा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश किरण महतो व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील तिवारी उपस्थित हुए। सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा 400 गरीब व जरूरतमंदों के कंबल वितरण किए गए।

Advertisements

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सामाजिक कार्यों का सही निर्वहन जो करता है, वही राजनीति में आगे कदम रखता है। समाज सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। विधायक राजेश कच्छप ने सरकार की उपलब्धियां को बताया। वहीं सुरेश बैठा एवं अमूल्य नीरज ठाकुर ने इस ठंड को देखते हुए कंबल वितरण करते आ रहें हैं। कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश पांडेय ने कहा कि ऐसा कार्य करने से हमें आत्मीय शांति एवं सुखद अनुभूति होती है।

मौके पर आत्मानंद पांडेय, रमाशंकर तिवारी, मोनू सिन्हा, अखिलेश सिंह, सिकंदर ठाकुर, रामकुमार यादव ,मुन्ना यादव, धीरज सिन्हा, विश्वनाथ तिवारी, शेखर सिंह, बबलू मुंडा, विनोद मुंडा, सीता मुंडा, प्रिया संगा, सावित्री मुंडा, साधु मुंडा, रंजीत बढ़ाइक, ज्ञानी मुंडा, अनिरुद्ध पांडे, जय कुमार मिश्रा, काशीनाथ शर्मा, जानकी साहू, दीपक राणा, सुनील यादव, सहित फाउंडेशन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed