Spread the love

 

 

पोटका के पी एल वी, जमशेदपुर सदर अस्पताल पहुंच कर, दिव्यांगों का प्रमाण पत्र के लिए डॉक्टरों से जांच कराया।

Advertisements
Advertisements

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन 

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी पहुंचे सदर अस्पताल जमशेदपुर विभिन्न पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांव से पहुंचे चार दिव्यांगों को सदर अस्पताल जमशेदपुर में शारीरिक अक्षमता के अनुसार शिविर में बैठे डॉक्टरों से जांच करवाया आज के शिवर में जिनके जांच करवाए गए नयन कुमार भकत काशीडीह,गुरबा टुडू बाड़ेडीह,दुर्गी हेंब्रम काशीडीह,मोहन पात्र धोलाडीह एक माह बाद इनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रात होंगे तदोपरांत सभी दिव्यांगों को स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का लाभ दिलाया जाएगा साथ ही इन्हें इनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र के बन जाने से सरकार की और मिलने वाली योजनाओं में प्राथमिकता मिलेगी,सरकारी नौकरी में आरक्षण मिलेंगे,कम ब्याज में ऋण मिलेगा एवं रेलवे में यातायात के लिए रियायत के पास भी बनेंगे जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग,व्हील चेयर शारीरिक सहायक यंत्र आदि भी दिए जाते हैं।