Spread the love

राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक संपन्न, वेतन रोकने और कार्यभार को लेकर उठी आवाज

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

गम्हरिया : राजस्व उप निरीक्षक संघ सरायकेला-खरसावां की बैठक गम्हरिया अंचल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न अंचलों के राजस्व उप निरीक्षक शामिल हुए। बैठक में चांडिल अंचल से अमीत कुमार, सरायकेला अंचल से मनभोला तिवारी, इंचागढ़ अंचल के मुरारी महतो, राजनगर अंचल के सत्येंद्र प्रसाद, खरसावां अंचल से बिकास कुमार दारोगा, गम्हरिया अंचल से चंद्रशेखर सोय, प्रकाश हेम्ब्रम, नितीश कुमार माझी तथा इंचागढ़ अंचल से सोमचांद टुडू उपस्थित रहे। बैठक में राजस्व उप निरीक्षकों ने कई महीनों से वेतन रोके जाने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने बताया कि लगान वसूली का प्रतिशत कम होने के कारण वेतन रोका गया है, जबकि राजस्व वसूली की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इसमें राजस्व उप निरीक्षकों की प्रत्यक्ष भूमिका नहीं होती। राजस्व उप निरीक्षकों पर संवेदनशील राजस्व मामलों के शीघ्र निष्पादन का दबाव बनाया जा रहा है। इससे गलत रिपोर्ट तैयार होने की संभावना बनी रहती है जो न केवल प्रशासनिक स्तर पर बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी चुनौतीपूर्ण है। अवकाश के दिनों, विशेष रूप से रविवार और छुट्टियों में भी ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है। अतिरिक्त कार्यभार के कारण राजस्व उप निरीक्षक मानसिक दबाव में हैं और इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी ने अपनी राय रखी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त की गई।

You missed