Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements

साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित होटल अभिनव श्री में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत “संवाद यात्रा” जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने किया। उक्त बैठक में एआइसीसी की सचिव सह महगामा विधायिका एवं साहेबगंज जिला की संयोजिका श्रीमती दीपिका पांडे सिंह एवं साहेबगंज जिला के समन्वयक जगधात्री झा सिरकत किए।इस दौरान जिलाभर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठन के मजबूती को लेकर मंत्रणा किया गया। जिसमे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हो रही परेशानियों एवं आम जनमानस के समस्याओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। काग्रेंसी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से अपनी एवं क्षेत्र की समस्याओं को रखने को रखा।
जिला समन्वयक जगधात्री झा ने मिलजुलकर एक साथ कांग्रेस पार्टी को आगे बढाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की सलाह दिया।
वहीं विधायिका श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि कांग्रेसजनों की समस्याओं को सुनने, समझने और समाधान करने के लिए ही पूरे प्रदेश में संवाद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहीं कि हर समस्या का समाधान संभव है। संगठन सर्वोपरि होता है। संगठन को मजबूत किया जाए।इससे आप बखुद इतने मजबूत हो जाएंगे कि आप अपने साथ- साथ दुसरो की समस्याओं का भी समाधान कर सकेंगे।साहिबगंज कि समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इसे शीर्ष स्तर तक पहुंचाने का काम करूंगी। संगठन को लेकर जो भी दिशानिर्देश प्रदेश से दिए जाते हैं उसे हरहाल में पूरा करने का प्रयास किया जाए। मेहनत करेगा वो आगे बढ़ेगा।इस क्रम में उन्होंने संगठन मजबूती को लेकर कई तरह के सुझाव दिए।
कार्यक्रम के दौरान पारा शिक्षकों का एक शिष्टमंडल विधायिका से मिलकर अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा।इस मौके पर मुर्शाद अली, मो कलीमुद्दीन,अनिल ओझा, शशांक शेखर गुहा, सरफ़राज़ आलम, मो सलाउद्दीन, मंगल पासवान,सद्दाम हुसैन, महेंद्र पासवान, देवेंद्र ठाकुर,प्रेम बबलू सोरेन, अनिता देवी, इखलाक नदीम,पूनम किरण चौरसिया, संतोष स्वर्णकार, बुलन्द अख्तर, अजय यादव, मुन्ना यादव, मो अल्ताफ हुसैन, आदित्य यादव, रंजीत यादव, अजफर अहमद, नयन कुमार, दीनदयाल यादव, संगीता कुमारी, निशा कुमारी, अमित कुमार यादव, तारा देवी, जतनी देवी, सविता देवी, मिलन देवी, रूबी देवी, पूर्णिमा देवी, मो नासिम, परवेज आलम, सुनील कुमार, मनोज खुडानिया, मो रजीउद्दीन , नैमुल हक़, मो गुड्डन आदि शामिल थे।

Advertisements

You missed