Advertisements
Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements

बिते शुक्रवार की देर शाम को वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में समर अभियान की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने बी0जी0आर0एस0 के सभी मेंबर को यह निर्देश दिए की सही-सही गुणवत्तापूर्ण एक सप्ताह के अंदर त्वरित गति से सभी घरों का सर्वेक्षण करें एवं समर ऐप में डाटा एंट्री करवाएँ। साथ ही जो योग्य लाभुक है उन्हें बम0टी0सी0 और इस0टी0एस0 में रेफर करें ।सभी घरों में सभी लाभुकों का सही सही एंट्री करना सुनिश्चित करें ।ताकि समर ऐप का डैशबोर्ड में सही डाटा प्रदर्शित हो सके ।उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद पुनः इसकी प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

वर्चुअल माध्यम से हुए इस बैठक में सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी , सभी सीडीपीओ ,महिला पर्यवेक्षकाएं, डीपीएम ,जेएसएलपीएस, प्रखंड स्तरीय बीपीएम, सिटी मैनेजर जुडे रहे।

You missed