Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements

साहिबगंज उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में तकनीकी विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान भगैय्या सड़क की वर्तमान स्थिति,बोरियो -बुआरीजोर सड़क, बोरियों- बरहेट एवं तीनपहाड़ सड़क की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए इन सभी सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 80 एवं ए0डी0बी0 सड़क की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा किया गया। जहां इन सभी विभागों के कार्यपालक अभियंता से निर्माण कार्य में आने वाली समस्याएं के बारे में भी जानकारी ली गई।इस दौरान मिल्क पार्लर, आधुनिक पुस्तकालय,सिदो कान्हू सभागार के निर्माण कार्यों से संबंधित प्रगति से संबंधित समीक्षा की गई। जिस पर अधिकारियों को इन कार्यों में सुधार करते हुए तेजी लाने एवं इसे ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त श्री यादव ने गंगा पंप नहर अभियंता से गंगा कटाव को रोकने हेतु कटाव रोधी कार्य के विषय में जानकारी ली।जहां बताया गया कि 4 पोपलेन के माध्यम से गंगा कटाव रोधी कार्य चलाया जा रहा है। इस पर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसक्षमौके पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, विद्युत विभाग, भवन प्रमंडल, विशेष प्रमंडल, एन0एच0एआ0ई0, गंगा नहर पंप आदि के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed