Spread the love

 

साहिबगंज
रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)

Advertisements
Advertisements

मालदा रेल डिवीजन अन्तर्गत बड़हरवा-तीनपहाड़ रेलखंड स्थित डाउन रेल लाइन पोल संख्या 181/18-181/16 के बीच शुक्रवार को पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह में रेल लाइन के किनारे एक शव को पडा हुआ देखा।जिसकी सूचना लोगों ने रांगा थाना ओर बड़हरवा आरपीएफ पुलिस को दी।जिस पर दोनो थाना पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली।रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल रांगा थाना क्षेत्र के अंदर है।इसलिए रांगा थाना में चिकिदारीन तारा देवी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव का रांग काला हो चुका है। इसकी उचाई लगभग 5 फिट 5 ईंच है।चेहरा बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गया है ओर पेर भी टूटा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेजा।इस घटना को लेकर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

You missed