Advertisements
Spread the love

 

पाकुड़ सुमित कुमार

Advertisements

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग के निर्देश पर दो दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अमित राम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।जिसमे सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए पर्चा बाटा गया। इस दौरान लोगों को हेलमेट पहने, शराब पीकर वाहन नही चलाने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने आदि को लेकर जागरूक किया। साथ ही सड़क दुर्घटना होने पर लोगों से मदद की अपील की। समिति के सदस्यों ने लोगों को कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने पर पुलिस द्वारा साक्षी बनने का दबाव नही दिया जाता है। बताया गया कि आपके द्वारा किया गया मदद किसी की जान बचा सकता है। इस
मौके पर अजहद अंसारी, मुकुल चौधरी, मुकुल चौधरी आदि मौजूद थे!

You missed