Advertisements
Spread the love

स्वर्गीय सत्य किंकर दाश के निधन पर स्थानीय जनों ने की शोक सभा…

सरायकेला: संजय मिश्रा । वरिष्ठ कांग्रेसी रहे सत्य किंकर दाश उर्फ रुई दाश के निधन पर सरायकेला स्थानीय जनता द्वारा स्थानीय पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सत्य किंकर दाश उर्फ रुई दाश के मिलनसार और मृदु भाषी व्यक्तित्व का स्मरण किया।

इस अवसर पर जगदीश नारायण चौबे, मनोज कुमार चौधरी, भोला महांती, डोमन महतो, कोन्दो कुम्हार, प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, अजय साहू, राहुल मुदी, टुकून भंज, शंकर लोवादा, कैलाश सिंहदेव, आलोक साहू, गजेंद्र महांती, कुना सतपथी, मुन्ना सतपथी, गोविंद डोगरा, शिबू पाणिग्रही, सीताराम दास, संतोष महतो, अर्जुन राणा एवं शानो सिंहदेव शहीद दर्जनों की संख्या में स्थानीय जन मौजूद रहे। शोक सभा का संचालन राज बागची ने किया। बताते चलें कि स्वर्गीय सत्य किंकर दाश उर्फ रुई दाश का निधन बीते 13 अक्टूबर को हो गया था।

You missed