Advertisements
Spread the love

सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सनत कुमार आचार्य का दमदार नामांकन, बोले-विकास का दूरगामी मॉडल बदलेगा नगर की तस्वीर

Advertisements

 

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो

सरायकेला नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी अब चरम पर है। बुधवार को अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार सनत कुमार आचार्य ने सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित निर्वाचन कक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष पर्चा भरने के बाद उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।
नामांकन के दौरान सनत कुमार आचार्य के साथ समर्थकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। जोशीले नारों और उत्साह से यह साफ झलक रहा था कि नगर पंचायत की यह ‘हॉट सीट’ इस बार बेहद रोचक मुकाबले की गवाह बनने वाली है।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में सनत कुमार आचार्य ने अपने अनुभव और विजन को सामने रखा। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कार्यकाल में विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझा और कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने वर्तमान व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में फंड की उपलब्धता के बावजूद सही प्रबंधन और स्पष्ट विजन के अभाव में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने एक ऐसा दूरगामी विकास मॉडल तैयार किया है, जिसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा।
सनत कुमार आचार्य ने जनता के समर्थन का भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें हर वर्ग से अपार स्नेह मिल रहा है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उनकी लड़ाई एक भ्रष्टाचार मुक्त, सुव्यवस्थित और विकसित सरायकेला के निर्माण के लिए है।
उन्होंने कहा कि यदि जनता ने अवसर दिया तो सरायकेला नगर पंचायत को विकास के नए आयाम तक पहुंचाया जाएगा।

You missed