
वार्ड-04 में जंजीर छाप के साथ संजय कुमार सिंह की मजबूत दावेदारी, जनसंपर्क अभियान तेज

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो
आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-04 में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इसी क्रम में युवा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने वार्ड पार्षद पद के लिए पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरते हुए जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। उन्हें चुनाव चिन्ह के रूप में जंजीर छाप आवंटित हुआ है, जो बैलेट पेपर में क्रम संख्या-12 पर दर्ज है। चुनावी पम्पलेट के माध्यम से संजय कुमार सिंह को कर्मठ,
संघर्षशील, समाजसेवी और शिक्षित युवा उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया गया है। वे अपने प्रचार में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्रमुख मुद्दा बना रहे हैं। संजय कुमार सिंह का कहना है कि वे केवल वादों की राजनीति नहीं, बल्कि जनता के साथ मिलकर विकास करने में विश्वास रखते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार उनकी साफ-सुथरी छवि और मजबूत जमीनी जुड़ाव उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग पहचान दिलाता है। समर्थकों का दावा है कि वार्ड में उन्हें युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और महिलाओं का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। पम्पलेट में यह संदेश भी दिया गया है कि “काम किए हैं, काम करेगे आगे भी करते रहेंगें” उसी भरोसे के साथ संजय कुमार सिंह चुनावी मैदान में उतरे हैं। अब देखना होगा कि वार्ड-04 की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

