Spread the love

1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के समर्थन में भाषा

संघर्ष समिति ने निकाली पैदल मार्च…

सरायकेला Sanjay : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के महिला मोर्चा द्वारा बुधवार को 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के समर्थन में पैदल मार्च निकाली गयी। पैदल मार्च गम्हरिया के वीर शहीद सांसद सुनील महतो समाधि स्थल छोटा गम्हरिया से लाल बिल्डिंग चौक होते हुए वापस वीर शहीद सांसद सुनील महतो समाधि स्थल तक पहुंची। इस दौरान झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा खतियान आधारित स्थानीय नीति के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।

बताया गया कि पिछले दिनो यहां भाड़े में रहने वाले कुछ बाहरी लोगो द्वारा 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति व एकल पद के आरक्षण के विरोध में पैदल मार्च किया गया था। जिसके विरोध में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के महिला मोर्चा द्वारा बुधवार को पैदल मार्च निकाल कर स्थानीय लोगो के एकजूटता का संदेश दिया गया। पैदल मार्च में पूरे जिले व अन्य क्षेत्र से लगभग हजारो महिला पुरुष शामिल होकर अपने हक व अधिकार को लेकर सजग दिखे।

इस दौरान लोगो ने खतियान आधारित स्थानीय नीति के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान कमाने खाने आए तो स्वागत है हमारा हकमारी होगा तो बगावत है व दूध मांगोगे खीर देंगे पर अधिकार छिनोगे तो चीर देंगे जैसे नारो से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। मौके पर सविता महतो, अलका महतो, लक्खी रानी महतो, सुनीता महतो, कृष्णा देवी, सुचित्रा महतो, रुचि कुमारी महतो, रीना महतो, अरिन दिता महतो, पचमी महतो, बादल महतो, मनोज महतो, नवीन महतो, प्रेम महतो, चंदन महतो, राकेश महतो, गंगाधर महतो, संजीव महतो, शंभू महतो व बलराम महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed