+ 2 उच्च विद्यालय कोलाबीरा में आयोजित किया गया
वार्षिकोत्सव…
सरायकेला Sanjay । कोलाबीरा स्थित + 2 उच्च विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि छात्र जीवन तपस्या का जीवन है। और जो लगन और कड़ी मेहनत के साथ तप करेगा। वही निखरेगा। और अपना उज्जवल भविष्य संवार सकेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार साहू द्वारा स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की वार्षिक उपलब्धि को प्रस्तुत किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। साथ ही स्कूली बच्चों की भी विभिन्न शैक्षणिक और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements


