Advertisements
Spread the love

संथाल विद्रोह के वीर शहीद नायकों को किया नमन। वीर शहीद सिद्धू कान्हू, चांद भैरव और फूलो झानो के आदर्शों को आज आत्मसात करने की है जरूरत: चंपाई सोरेन।

सरायकेला-खरसावां (संजय कुमार मिश्रा) कोविड-19 महामारी को देखते हुए बुधवार को जिले भर में सादगी के साथ परंतु श्रद्धा भाव से हूल दिवस मनाया गया। इसके तहत सरायकेला के गेस्ट हाउस स्थित सिद्धू कान्हू पार्क में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए विशेष कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने पार्क स्थित वीर शहीद सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर संथाल विद्रोह हूल के नायकों सिद्धू कान्हू, चांद भैरव एवं फूलो झानो सहित सभी सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1855 में सिद्धू कान्हू ने अंग्रेजों की गुलामी और शोषण से मुक्ति के लिए हूल क्रांति का बिगुल फूंका था। जल जंगल और जमीन की रक्षा के लिए इन वीर शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज झारखंड के ऐसे वीर सपूतों के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सभी प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
1. जिला प्रशासन ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया:- इस अवसर पर पार्क स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उपायुक्त अरवा राजकमल ने सर्वप्रथम पुष्पमाला अर्पित करते हुए कहा कि संथाल विद्रोह के वीर शहीद नायकों के ऐतिहासिक त्याग और बलिदान को ह्रदय से याद करने और नमन करने एवं आत्मसात का अवसर है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार, सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन, जिला कोषागार पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार, थाना प्रभारी सरायकेला मनोहर कुमार, एसएमपीओ नंदन उपाध्याय ने भी इस अवसर पर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।
2. ग्रामीण एकता मंच सरायकेला खरसावां- पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ ग्रामीण एकता मंच द्वारा वीर शहीद सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पुजारी जूनियर सालखान मुर्मू, गोडेत बागुन टूडू के द्वारा तांग हांडी चोडोर पूजा अर्चना किया गया। कार्यक्रम के अंत में वीर सिद्धू कान्हू के विचारों को आत्मसात करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ग्रामीण एकता मंच के संस्थापक जवाहर लाल महाली, जिला संयोजक निरेन चंद्र सोरेन, त्रिविक्रम सिंहदेव, रामू मूर्मू, कृष्णा टुडू, गौरी प्रसाद, रविंद्र टुडू, दिलीप टुडू, दुखिया हांसदा, जगतराम मूर्मू, मदन सोरेन, दाखिन हेम्ब्रम, सुराई हाँसदा एवं प्रखंड संयोजक खेला मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
3. झारखंड आंदोलनकारी मंच- मंच के संयोजक धनपति सरदार के नेतृत्व में झारखंड आंदोलनकारियों ने वीर शहीद सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर श्री सरदार ने कहा कि जल जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संथाल विद्रोह और विद्रोह के नायकों का संघर्ष ऐतिहासिक और आत्मसात करने वाला है। उनके आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
4. भाजपा नगर कमेटी सरायकेला- हूल दिवस के अवसर पर भाजपा नगर कमेटी सरायकेला द्वारा वीर सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला नेत्री सह नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, नगर अध्यक्ष, वार्ड पार्षद जुगल तापे, भाजपा महिला प्रदेश प्रभारी रीता दुबे, राजीव महापात्र, नगर अल्पसंख्यक महामंत्री बलाल हुसैन, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी मोदक, महिला मोर्चा महामंत्री सूर्या देवी, रूपा पति एवं नगर मीडिया प्रभारी दुख राम साहू द्वारा बारी बारी से माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
5. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन- ऑर्गनाइजेशन के जिला उपाध्यक्ष एमपी सिंह सरदार के नेतृत्व में पूर्ण आदर और मर्यादा के साथ हूल के महानायक सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि सिद्धू कान्हू केवल आदिवासियों के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे भारत के शोषित पीड़ित जनता की आवाज थे। और उन्होंने पूरे समाज को संगठित कर अंग्रेजों को सबक सिखाने का काम किया था। मौके पर जिला कमेटी सदस्य अमन सिंह, लकीकांत पातर, संदीप, दीपक कुमार, संतोष एवं कुंदन ने भी माल्यार्पण करते हुए वीर शहीदों को नमन किया।

You missed

दुमका : कोयले के डंपिंग से नदी के पानी का रंग हुआ काला, सुध लेने वाले बेखबर…

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड डकैती दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

सरायकेला : पीएचडी कार्यालय में जल सहिया से ऑडिट के नाम पर पैसे की उगाई…