Advertisements
Spread the love

सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा में स्थित स्क्रैप कंपनी में

स्क्रैप कटींग से निकली चिंगारी से लगी भंयकर आग….

संजय मिश्रा सरायकेला ब्यूरो 

Advertisements

गम्हरिया: जगबंधु महतो :  सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा में स्क्रैप कंपनी में स्क्रैप कटींग के दौरान निकली चिंगारी से कंपनी में भयंकर आग लग गई।दो घंटे की कड़ी मस्कत से आग पर काबू पाया गया। सूत्रों के अनुसार बेनाम स्क्रैप कंपनी में स्क्रैप कटिंग का काम चल रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर से स्क्रैप कटिंग करने के दौरान वहां रखे सामानों में आग लग गई। जिसका काला धुंआ दूर तक देखा जा रहा था । वहीं बेनाम स्क्रैप कंपनी प्रबंधक से जानकारी लेनी चाही परंतु कंपनी के किसी भी कर्मचारियों ने गेट खोलने से साफ मना कर दिया । इस आग लगी से कंपनी को कितने का नुकसान हुआ इसकी भी जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई । इतने भयंकर आग लगने पर भी कंपनी द्वारा ना तो थाना को इसकी जानकारी दी ना ही फायर बिग्रेड को ही सूचना दी इससे साफ जाहिर होता है कि कंपनी में अवैध कार्य के दौरान कंपनी में भयंकर आग लगी।

You missed