Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर : वार्ड 2 पार्षद अभिजीत महतो द्वारा लगाए गए

आधार कैंप में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़, 24 दिसंबर तक

चलेगा कैंप….

संजय मिश्रा, सरायकेला ब्यूरो

Advertisements

गम्हरिया (जगबंधु महतो)  आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 श्रीडूंगरी पार्क में वार्ड पार्षद अभिजीत महतो के सहयोग से लगाए गए आधार निर्माण एवं सुधार कैंप का लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों को मिल रहा है। 21 दिसंबर से शुरू हुआ यह कैंप 24 दिसंबर तक चलेगा।

वार्ड पार्षद अभिजीत महतो ने बताया कि 24 दिसंबर तक कैम्प प्रस्तावित है। इन्होंने बताया कि डिमांड बढ़ने पर आगे विस्तार भी किया जा सकता है। श्रीडूंगरी पार्क में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कैंप आयोजित होगा । इस कैंप में स्लॉट बुकिंग के साथ समय दिया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आधार निर्माण और सुधार कराने में काफी सहूलियत हो रही है । वार्ड के श्रीडूंगरी, सतबहिनी, धीराजगंज, जुलुमताड़ के ग्रामीणों को इसका बड़ा लाभ मिल रहा है। वार्ड पार्षद अभिजीत महतो सुबह से शाम तक अपने देखरेख में लोगों का रजिस्ट्रेशन लेकर आधार कार्ड निर्माण और सुधार काम करवा रहे हैं।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित