Advertisements
Spread the love

व्यसन मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन को लेकर गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली .  .  .

सरायकेला : SANJAY

Advertisements

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के बैनर तले गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के तत्वावधान व्यसन मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

सरायकेला के मौसी बाड़ी स्थित बजरंग मंदिर प्रांगण से जागरूकता रैली का शुभारंभ करते हुए मुख्य सड़क मार्ग से होकर बाजार क्षेत्र भ्रमण कर राजा बाड़ी के समीप स्थित दुर्गा मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के सदस्यों द्वारा नशा छोड़ने और नशा से दूर रहने के लिए जागरूकता नारे लगाए गए।

और लोगों को नशा एवं कुरीति से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला के शंभू अग्रवाल, अरुण कुमार, नारायण कुमार, दुखू राम साहू, गणेश गागराई सहित दर्जनों की संख्या में गायत्री परिवार के महिला एवं पुरुष सदस्य कार्यक्रम में शामिल रहे।

You missed