Spread the love

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने की समीक्षा बैठक…

सरायकेला Sanjay : स्थानीय परिसदन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में विगत 20 दिसंबर को आदित्यपुर में आयोजित किये गये भारत जोडो यात्रा का समीक्षा किया गया। एवं सफलता पर सभी कांग्रेसियों का आभार प्रकट किया गया. बैठक में 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस सरायकेला जिला मुख्यालय में मनाए जाने का निर्णय लिया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को शॉल ओढा कर सम्मानित किया जाएगा। तथा संगठन को और अधिक मजबुत बनाने हेतु युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा.

Advertisements
Advertisements

बैठक में एक जनवरी को खरसावां में आयोजित शहीद दिवस में शहीदों को श्रद्धांजली देने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि जिला में संगठन को और अधिक मजबुत बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी में युवाओं को जोडने की बात उन्होंने कही. उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चीत करने का आग्रह किया. मौके पर रविंद्र मंडल, प्रमेंद्र कुमार मिश्र, अजमल बल्खी, खिरोद सरदार, सांसद प्रतिनिधि राज बागची, बलभद्र महतो, शंकर लोवादा, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्हार, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़, गम्हरिया होपना हेंब्रम, सरायकेला राहुल मुदी, कपाली कलीम अंसारी, आदित्यपुर रानी कालुंडिया, सुशेन मार्डी, प्रदीप बारिक, साजीद अंसारी, रूईदाश चाकी, विपदा तारणी महतो, सुनिल चंद्र महतो, दुर्योधन गोप, प्रकाश महतो, राजेश सिंह, अनामिका सरकार, सौरभ तांती, लालबहादुर सिंहदेव, विभीषण महतो सहित कई अन्य उपस्थित रहे.

You missed